बाल संस्कार केंद्र में बच्चोंं को जानकारी देती वक्ता। संस्था
पानीपत। गीता परिवार के घर-घर अभियान के लिए चार दिवसीय बाल संस्कार केंद्रों का शुभारंभ दो अलग-अलग केंद्रों से किया गया। अंसल सुशांत सिटी पानीपत में चल रहे बाल संस्कार केंद्र की जिला प्रभारी ममता वर्मा व द्वितीय केंद्र एल्डिको में चल रहे बाल संस्कार केंद्र का नेतृत्व सोनू रानी ने किया।
अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर अभिभावकों व बच्चों से संपर्क किया व उन्हें बाल संस्कार शिविर के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। उत्तरांचल प्रभारी मीनाक्षी गुप्ता व जिला प्रभारी ममता वर्मा एवं सोनू रानी ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। बाल संस्कार केंद्र बच्चों के व्यक्तित्व विकास एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। अंसल केंद्र में 15 और एल्डिको से 40 बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर सीमा गोयल, अर्चना त्रिपाठी, मुकेश देशवाल व आर्यन वर्मा मौजूद रहे।