फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत थर्मल पावर स्टेशन में जुड़ सकती हैं दो और नई यूनिटें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत थर्मल पावर स्टेशन में दो नई यूनिट और जुड़ सकती हैं। इसमें नौ और 10 नंबर यूनिट की स्थापना की योजना है। अब तक छह और सात यूनिट से ही बिजली उत्पादन हो रहा है। पहले आठ यूनिटों से पानीपत थर्मल पावर स्टेशन में बिजली उत्पादन होता था। इनकी मियाद पूरी होने पर उत्पादन बंद कर दिया था।
हरियाणा पावर जनरेशन निगम लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के नव नियुक्त प्रबंध निदेशक साकेत कुमार सोमवार को पानीपत थर्मल पावर स्टेशन पहुंचे। यह उनका कार्यभार संभालने के महज 11 दिन के भीतर ही दौरा रहा। उन्होंने प्रत्येक यूनिट की कार्यप्रणाली के बारे में जाना और अधिकारियों से सीधे संवाद कर समस्याओं को जानने के साथ समाधान के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने पानीपत थर्मल में यूनिट नंबर नौ व दस की स्थापना की योजना पर और इसके प्रस्ताव पर अधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साकेत कुमार थर्मल स्टेशन के फील्ड होस्टल में मुख्य अभियंता सूरजभान व अन्य अधिकारियों के साथ प्रदर्शन की समीक्षा, वित्तीय विवरण और तकनीकी प्रणाली पर चर्चा की। उन्होंने संतुलित बजट, उत्पादन आंकड़े, और आवश्यक सुधारों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए। यहां पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें