फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डेंगू केे दो और संक्रमित मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बारिश में डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिला में डेंगू के दो नए केस सामने आए हैं। जिससे डेंगू के मरीजों की संख्या तीन से बढ़कर पांच हो गई है।
विज्ञापन

महाराना और दरजापुर गांव में डेंगू के मरीज मिले। महाराना निवासी व्यक्ति को सोमवार शाम को छुट्टी मिल गई है। वहीं रजापुर निवासी व्यक्ति का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जून-जुलाई को डेंगू-मलेरिया माह के रूप में मनाया गया। टीमों द्वारा लगातार लार्वा एक्टिविटी की जा रही हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है लेकिन बारिश होते ही डेंगू-मलेरिया के मरीज बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन

डेंगू के हाल में दो नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले डिकाडला, बापौली और सैनी कॉलोनी से तीन मामले सामने आए थे। हाल में रजापुर और महाराना से डेंगू के मामले सामने आए हैं। दोनों का इलाज जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा था।
महाराना निवासी व्यक्ति को छुट्टी मिल गई है जबकि रजापुर निवासी व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं मलेरिया के स्थानीय दो जबकि प्रवासी समेत 16 मामले सामने आ चुके हैं। चिकनगुनिया का एक मामला अब तक सामने आया है।
नगर निगम ने खरीदी पांच नई फॉगिंग मशीनें : जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुनील संदूजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार लार्वा एक्टिविटी करवाई जा रही हैं और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को डेंगू-मलेरिया रोकथाम, बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। वहीं नगर निगम ने हाल में फॉगिंग के लिए नई पांच मशीनें खरीदी हैं। अब नगर निगम द्वारा शहर में फॉगिंग करवाई जाएगी ताकि डेंगू-मलेरिया को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें