फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में दो और कोरोना पॉजिटिव, 30 हुए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 30 पहुंच चुकी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार रात को एक और मंगलवार को दो कोरोना के दो पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें से सेक्टर 11 में चार दिन पहले पॉजिटिव मिली 22 वर्षीय युवती के जीजा का भाई और सब्जी मंडी में रहने वाला एक 17 साल का युवक भी शामिल है। सोमवार रात को मेडिकल कॉलेज से फरार हुआ युवक जयपुर मे पकड़ा गया है। उसको वहीं पर क्वारंटीन कर दिया है। युवक स्वास्थ्य विभाग द्वारा सूचना मिलते ही यहां से फरार हो गया था। युवक के पॉजिटिव मिलने के बाद सब्जी मंडी में लगभग 550 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। वहीं दूसरी और सेक्टर 11 की कोरोना की पॉजिटिव युवती का 22 वर्षीय जीजा का भाई पॉजिटिव मिला है। युवती अपने जीजा के पास पिछले डेढ़ माह से रह रही थी। युवती का जीजा पेशे से बार्बर है। इसको स्वास्थ्य विभाग ने खानपुर मेडिकल कॉलेेज रेफर कर दिया है। पानीपत में फिलहाल 24 एक्टिव केस हैं। जिनका खानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

युवक के भागने से बढ़ी चिंता
अनाजमंडी से कोरोना का पॉजिटिव केस फरार हो जाने के बाद प्रशासन की चिंता काफी अधिक बढ़ गई थी। युवक पेशे से मजदूर है और उसने रविवार को अपना सैंपल दिया था। वो एनसी कॉलेज में क्वारंटीन था। जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाकर उसकी तलाश कर रही है। आसपास के जिलों की पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई थी। युवक को जयपुर से पकड़ लिया गया।
समालखा और करनाल के युवक के परिजन मिले नेगेटिव
कोरोना से संक्रमित मिले करनाल और समालखा के युवकों के परिजनों के सभी सैंपल नेगेटिव मिले हैं। इनके संपर्क में आने वाले 11 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में खतरा अधिक
सब्जी मंडी में कोरोना का केस पॉजिटिव मिलने के बाद यहां खतरा अधिक बढ़ गया है। क्योंकि यहां अकसर भीड़भाड़ रहती है। अब प्रशासन के सामने सबसे बडी चुनौती युवक के संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस करने की है। इसके लिए यहां अब तक स्क्रीनिंग की जा रही है। यहां अकसर लोगों की भीड़ अधिक मिलने के बाद यहां खतरा अधिक बढ़ गया है।
लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद बढ़ रहे केस
लॉकडाउन थ्री में राहत मिलने के बाद एकाएक कोरोना के केस में अधिक बढ़ोतरी हो रही है। पिछले एक सप्ताह के अंदर जिले में 14 नए केस सामने आ चुके हैं। लोगों की बाजारों व सड़कों पर भीड़ बढ़ने लगी है। लोग सोशल डिस्टैंसिंग का भी सही से पालन नहीं ेकर रहे हैं। इसलिए कोरोना का भय अधिक बन गया है।
दो नए केस आए हैं, इनमें से एक फरार है- डॉ. वर्मा
सीएमओ डॉ संतलाल वर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से संबंधित दो रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। कोरोना वायरस से संक्रमित सब्जी मंडी निवासी 17 साल के युवक और स्थानीय सेक्टर 11-12 निवासी 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। कुल 1523 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 1106 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें