उझा रोड स्थित साईं कॉलोनी में 23 वर्षीय ऑटो चालक को तीन युवकों ने बुरी तरह पीटा। घायलावस्था में स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बिट्टू पुत्र सुबोध चौधरी निवासी साईं कॉलोनी ने बताया कि वह चार बहन भाई है। जिनमें दो बहन व दो भाई है। उसका सबसे छोटा भाई बृजेश (23) है, जो ऑटो चलाता है। वह मंगलवार शाम को करीब पांच बजे घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी बीच उसके पास पंकज आया और उसे अपशब्द कहने लगा। अज्ञात बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद पंकज ने फोन कर अपने दो दोस्तों को फोन कर मौके पर बुलाया। जिसके बाद तीनों ने मिलकर बृजेश के साथ लात घुसों से मारपीट की। जिसके कारण वह गंभीर घायल हो गया। आरोपी मारपीट कर मौके से फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर पंकज व अन्य दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।