फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हलवाई शेखर की हत्या के दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा थाना पुलिस ने कवी गांव में सितंबर 2024 में हुई हलवाई शेखर की हत्या के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने शनिवार शाम को सूरज उर्फ कालू व अजय उर्फ छोटू को गांव के पास से ही गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हलवाई की पिटाई करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन


मतलौडा थाना प्रभारी ने बताया कि 10 सितंबर 2024 को उधार के रुपये मांगने पर अनिल, राजबीर, विनोद, सेठी, अमित, बिंद्र व इनके घर की महिलाओं ने शेखर की दुकान पर पहुंचकर हमला किया था। इसके बाद उसके खिलाफ थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शेखर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जहां पर 14 सितंबर को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शेखर के भाई की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस टीम ने बुधवार शाम को अनिल, राजबीर उर्फ काला व जितेंद्र उर्फ बिंद्र को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में सूरज और अजय का नाम भी सामने आया था। शनिवार शाम को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब तक पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें