फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पेट्रोल पंप पर डकैती के पांच आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बबैल-राजाखेड़ी रोड स्थित शिव फ्यूल इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर तीन जुलाई की रात को हुई डकैती के मामले में सीआईए-2 टीम ने पांच आरोपियों को मुजफ्फरनगर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी गढ़ी झंझार निवासी साबिर, सरगथल सोनीपत निवासी जसबीर, शामली के नवादा पार निवासी मोहसिन, शाहनवाज और अमन को रविवार को अदालत के सामने पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी साथ ही लूट की रकम भी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी अनिल पंवार ने बताया कि तीन जुलाई को बबैल के पूर्व सरपंच के पेट्रोल पंप पर स्विफ्ट कार सवार छह बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पेट्रोल पंप के सेल्समैन नरेश पर हमला कर गल्ले में रखी सवा लाख रुपये की नकदी लूटकर ले गए थे। इसके बाद बदमाशों ने शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर में भी लूट की वारदातों को अंजाम दिया था।
शामली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद से ही पांचों आरोपी मुजफ्फरनगर की जिला जेल में बंद थे। शनिवार को पुलिस पांचों को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पानीपत लाई। शुरुआती पूछताछ में आरोयिपों ने अपने साथी गन्नौर के जफरपुर निवासी साहिल उर्फ सुक्खा सोनीपत जेल में बंद वसीम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। रविवार को आरोपियों को अदालत के सामने पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान सख्ती से पूछताछ कर घटनास्थल की निशानदेही और लूट की रकम बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें