फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चोर गिरोह के दो बदमाश पकड़े 22 वारदातों का किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सीआईए-3 की टीम ने गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की 22 वारदातों का खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश का आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में प्रेसवार्ता कर घटना की जानकारी दी। डीएसपी के मुताबिक सोमवार देर शाम को सीआईए-3 की टीम ने सेक्टर 25 से दो संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। जिनकी पहचान बिहार के मोतिहारी के चकिया निवासी रवि उर्फ दानेदार व शिवा उर्फ रसगुल्ला निवासी चुलकाना हाल बतरा कॉलोनी के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर शहर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। 28 मार्च 2025 की रात गंगाराम कॉलोनी में एक घर का ताला तोड़कर सोने और चांदी के जेवर, 10 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी किया था। इसके साथ ही उन्होंने चोरी की 22 अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया है। जिनमें चांदनी बाग थाने की आठ, तहसील कैंप थाना क्षेत्र की छह, मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की पांच, पुराना औद्योगिक क्षेत्र की तीन वारदातों को खुलासा हुआ है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर आठ दिन की रिमांड पर लिया है। दोनों के कब्जे से चोरी का माल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। उनके अन्य साथियों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें