पानीपत। टीडीआई के कट पर करनाल निवासी एक युवक पर दो बदमाशों ने हमला कर दिया। युवक के अनुसार, उसकी पहले रैकी की गई और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी बदमाशों ने पहले उसका नाम पूछा था और उसके बाद मारपीट की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गगसीना निवासी साहिल ने बताया कि वह निजी काम से पानीपत आया था। वह शाम साढ़े चार बजे सेक्टर 24 स्थित एमजेआर चौक से टीडीआई की तरफ जा रहा था। जब वह टीडीआई मोड के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने पहले उसका नाम-पता पूछा और फिर हमलाकर उसका गला पकड़कर मारपीट की। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का देकर फरार हो गए।