फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो चांदी और सोने के जेवर चोरी

विज्ञापन
पानीपत। चोरों द्वारा दुकान के अंदर पड़ी तीजोरी को काटा गया। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। हरि नगर में चोर छत के रास्ते से सुनार की दुकान में घुसे और दो किलोग्राम चांदी और सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। मालिक के अनुसार, उनका करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। दुकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है, जिसमें एक आरोपी दिखाई दे रहा है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहसील कैंप निवासी प्रशोत्तम उर्फ सोनू ने बताया कि उसकी हरि नगर में सुनार की दुकान है। वह 16 जनवरी को दुकान शाम साढे़ छह बजे बंद कर घर चला गया था। 17 जनवरी को सुबह 11 बजे दुकान पर पहुंचा और शटर खोलकर अंदर गया तो दुकान का सामान बिखरा मिला। उन्होंने जेवरात चेक किए तो दो किलोग्राम चांदी के जेवर और सोने की दो बाली चोरी मिली। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
सीढ़ी से लगाकर छत पर चढ़े, पुलिस ने सीढ़ी और ब्लेड किया बरामद
दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान के पिछले हिस्से में कुछ गोदाम बने हुए है। आरोपी अपनी सीढ़ी लेकर आए थे और उसकी मदद से छत पर चढ़े। उन्होंने दुकान के अंदर घुसने का रास्ता नहीं मिला तो दीवार तोड़ दी। सीढ़ियों के रास्ते से अंदर पहुंचे। उन्होंने दुकान में रखी अलमारी को कटर से काटने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल हो गए। इसके बाद वे ब्लेड को मौके पर ही छोड़ गए। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार एक आरोपी देता रहा खबर
दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान निर्माणाधीन है, जिस वजह उनकी दुकान के कैमरे बंद थे। जबकि पड़ोसियों के कैमरे चेक किए तो फुटेज में रात करीब एक बजे एक युवक दुकान के बाहर आकर खड़ा हो गया। वह फोन पर अंदर चोरी कर रहे करीब दो आरोपियों को फोन पर बाहर की पल-पल की जानकारी देता रहा। वारदात के बाद वह रात ढाई बजे फरार हो गया।
दुकानदार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच शुरू कर दी है, चोरी करने वाले दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजपाल सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी

पानीपत। सीसीटीवी में कैद चोर।- फोटो : Panipat

पानीपत। चोर दुकान के ऊपर छत के रास्ते से झुसे अंदर।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें