फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के शिकंजे में फंसे 19 अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार को खत्म करने व जुआं खेलने वालों पर कार्रवाई के लिए पिछले एक सप्ताह से अभियान चलाया है। मंगलवार को पांच थानों की पुलिस ने जिले भर में शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की। जिले भर से 12 लोगों को पकड़ा गया। इनके पास से अवैध शराब की 275 बोतल बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने शहर में सात लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। इनके पास से पुलिस ने 12,090 रुपये बरामद किए है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना पुराना चांदनी बाग पुलिस ने कृष्णा गार्डन निवासी रामराज को 61 बोतल, शास्त्री कॉलोनी के सोनू को 13, फर्रुखाबाद के नरदेव को 14, मैनपुरी निवासी पवन को 11 और विद्यानंद कॉलोनी के लाला राम को 11 देसी शराब की बोतल के साथ दबोचा। थाना औधोगिक सेक्टर-29 पुलिस की टीम ने रिसालू निवासी अनिल को 56 बोतल, बिंद्र कॉलोनी सिवाह निवासी अमित को 12 व पंचरूखी नवादा बिहार निवासी बिटटू को 16 बोतल अवैध देसी शराब सहित अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया। थाना समालखा पुलिस की टीम ने सिंबलगढ निवासी जीत सिंह को छह बोतल और किवाना निवासी रमन को 19 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। थाना सनौली पुलिस ने अधमी गांव निवासी सदीम को 10 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना मतलौडा पुलिस ने पाथरी निवासी राजपाल को 46 बोतल अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार थाना औद्योगिक सैक्टर-29 पुलिस की टीम ने फ्लोरा चौक के पास से तहसील कैंप पानीपत निवासी टिंकू को 2430 रुपये, थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने खटीक बस्ती से नवाबूदीन को 1070 रुपये के साथ पकड़ा। थाना किला पुलिस की टीम ने भैंसवाल निवासी संदीप को 5010 रुपये, थाना बापौली पुलिस ने बापौली निवासी रिंकू को 1810 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। थाना मतलौडा पुलिस ने गांव वैसर से सत्यवान को एक हजार रुपये व थाना सदर पुलिस की टीम ने कचरौली निवासी अर्जुन को 310 रुपये व सोनू को 460 रुपये और सट्टे के नंबरों की पर्ची सहित गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

अभियान जारी रहेगा एएसपी
एएसपी पूजा वशिष्ट ने कहा कि जिला पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। मादक पदार्थ, शराब की अवैध तस्करी व जुआ सट्टा खाईवाली समेत अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर जिला पुलिस की विभिन्न टीमें विशेष नजर बनाए हुए है। ऐसी गैर कानूनी गतिविधियां करने वालों कि सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें