फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में दो दोस्तों की हत्या: होली पर हुआ था झगड़ा, बदमाशों ने चाकू से सीने पर किए वार; एक 10वीं का छात्र

Wed, 19 Mar 2025 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दो दोस्तों की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। यह वारदात होली के दिन हुए झगड़े की रंजिश के चलते अंजाम दी गई। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के नूरवाला क्षेत्र की जसबीर कॉलोनी मंगलवार देर रात दो दोस्तों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों की हत्या होली पर हुए झगड़े को जोड़कर देखी जा रही है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी उनको दो दिन से जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इनमें एक दसवीं कक्षा का छात्र था और दो बहनों का इकलौता भाई था। पानीपत शहर में दो दिन में तीन हत्याओं से लोगों में भय बैठ गया है। सोमवार को ही सेक्टर-11 में फार्मा कंपनी के प्रबंधक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। तहसील कैंप थाना सूचना मिलते ही जिला नागरिक अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची।

विज्ञापन


वारदात मंगलवार देर रात 10 बजे की है। जसबीर कॉलोनी के गोविंद ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से नेपाल के रहने वाला है। उसके पिता राजू 20 साल से पानीपत में रह रहे हैं। वे मेहनत मजदूरी करते हैं। उसका सबसे बड़ा सूरज (21) अंसल गेट नंबर दो के पास एक कार्यालय में सफाई करता था। उनका दोस्त गीता कॉलोनी का नीरज (18) था। वह 10वीं कक्षा का छात्र था। सूरज का होली पर पड़ोसी युवक के साथ झगड़ा हो गया था।

उस समय लोगों ने मामला सुलझा दिया था। उस युवक के साथ सोमवार को किसी ने मारपीट कर दी। वे इसके बाद उनके साथ रंजिश रख रहे थे और उनको जान से मारने की धमकी दे रहे थे। सूरज मंगलवार शाम करीब सात बजे ड्यूटी से आने के बाद नीरज के साथ घूमने चला गया था। वे रात करीब दस बजे घर पर खाना खा रहा था। उनके पड़ोसी जोनी ने बताया कि सूरज को किसी ने चाकू मार दिया है। वह नमकीन फैक्टरी के पास पड़ा है।
विज्ञापन


वह मौके पर पहुंचा तो सूरज और उसका दोस्त नीरज पड़े मिले। वह दोनों को जिला नागरिक अस्पताल ले गया। जहां पर चिकित्सक ने सूरज को मृत घोषित कर दिया और नीरज को गंभीरावस्था के चलते खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया। उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि नीरज नूरवाला की गीता काॅलोनी का था। उसके पिता विनोद मजदूरी करते है। नीरज दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी एक बड़ी बहन शिवानी और छोटी मुस्कान है। विनोद ने बताया कि उसका बेटा नीरज 10वीं कक्षा में पढ़ता था।

सीने में चाकू से किए गए वार
प्राथमिक दृष्टया में सूरज की मौत का कारण सीने में चाकू लगना सामने आया है। वहीं नीरज को भी सीने के पास ही चाकू लगा है। तहसील कैंप थाना के साथ सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखने के साथ लोगों से पूछताछ कर रही है।

अधिकारी के अनुसार
पुलिस को नूरवाला क्षेत्र में दो युवकों की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को शवगृह में रखवा दिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाना व सीआईए की टीम लगी हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस बुधवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराएगी। -विजय कुमार, प्रभारी, तहसील कैंप थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें