फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 28 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से शुक्रवार को एक पुरुष और एक व्यक्ति की मौत हो गई। संजय कॉलोनी के 78 साल के बुजुर्ग और कृष्णा कॉलोनी की महिला की कोरोना के प्रभाव से मौत की रिपोर्ट उनकी मृत्यु के बाद मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मृतकों के परिजनों को क्वारंटाइन कर उनके सैंपल लिए हैं । वहीं दूसरी ओर जन सेवा दल ने दोनों शवों का असंध रोड स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार को कोरोना के 28 नए केस मिले हैं वही 41 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं पिछले 55 दिनों में पहली बार 30 से कम केस 1 दिन में मिले हैं। जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 7453 हो गई है।
विज्ञापन

यहां मिले कोरोना के नए रोगी-
सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जिला में 28 केस पोजिटिव मिले हैं। वहीं 41 केस डिस्चार्ज किए गए हैं। पॉजिटिव केसों में रिफाइनरी, उत्तम नगर, अंसल, थर्मल कॉलोनी, एनएचबीसी, बोहली, आजाद नगर, क्रांति नगर, सेक्टर बारह व तीन, एनएफल टाऊनशिप, एल्डिगो, सेक्टर 13-17,कृष्णा गार्डन, सिंघपुरा, नैन गांव, विराट नगर, सेक्टर 18,पावटी, मतलौडा, समालखा और बिशन स्वरूप कॉलोनी इत्यादि से पाजिटिव रिपोर्ट मिली है। शुक्रवार को 893 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल 7453 केसों में से 593 एक्टिव और 6702 रिकवर किए गए हैं और 67 केस अब तक अन्ट्रैसेबल हैं। अभी तक 91 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें