फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से किवाना और मॉडल टाउन निवासी की मौत, 38 आए पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को कोरोना से दो और मौत हो गईं। अब मौत का आंकड़ा 89 पहुंच चुका है। इनमें 36 लोगों की मौत महज सितंबर में हुई है। गांव किवाना निवासी 95 वर्षीय बुजुर्ग और मॉडल टाउन निवासी 55 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जन सेवा दल ने दोनों का असंध रोड स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया। इसके साथ ही बुधवार को जिले में 38 पॉजिटिव केस आए।
विज्ञापन

यहां मिले पॉजिटिव केस
आसन कलां, सेक्टर 24, सेक्टर 13-17, महावटी, तहसील कैंप, न्यू क्रांति नगर, यमुना एंक्लेव, सलारगंज गेट, राजाखेड़ी, एनएफल, जवाहर कॉलोनी, किशनपुरा, पुरेवाल कॉलोनी, बड़ौली, महाराणा, सेक्टर 25, उरलाना कलां, धारीवाला चौक, राजनगर, पंचवटी कॉलोनी समालखा, सेक्टर 11, पल्हेड़ी, खुखराणा, कृष्णा कॉलोनी समालखा और इंदिरा कॉलोनी।
पानीपत में इस वक्त 631 एक्टिव केस: सीएमओ
बुधवार को 1067 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल 7374 केसों में से 631 एक्टिव और 6587 रिकवर किए गए हैं और 67 केस अब तक अंट्रेसेबल हैं। बुधवार को 112 को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संतलाल वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें