फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल से भरे टैंकर में वेल्डिंग करते समय लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी के नजदीक कुताना चौक पर डीजल से भरे टैंकर में वेल्डिंग करते समय आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिस्त्री और ड्राइवर मौके से भाग गए। रिफाइनरी, पानीपत और घरौंडा दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया। अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। टैंकर बुधवार की दोपहर करीब एक बजे पानीपत रिफाइनरी से डीजल भरकर गुरुग्राम के लिए रवाना हुआ था। बता दें कि करीब एक वर्ष पहले कुताना चौक पर ही एक टैंकर में वेल्डिंग करते समय ब्लास्ट हुआ था। उस हादसे में दुकान मालिक मिस्त्री पिता-पुत्र के साथ-साथ 2 अन्य व्यक्तियों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें