फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन के पास दो नंबर लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मंगलवार सुबह करीब 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की सूचना जीआरपी को मिलने के बाद पुलिस मौके पर पंहुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। कोशिशों के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी के थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मृतक व्यक्ति के पास से भी कोई दस्तावेज नहीं मिला है।
विज्ञापन

उधर, घरौंडा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
मंगलवार को जीआरपी को सूचना मिली कि घरौंडा रेलवे स्टेशन के पास पश्चिम एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पंहुची और शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जीआरपी के सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें