फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मनाना गांव में दो दिवसीय खो-खो चैंपियनशिप आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला स्तरीय 24 वीं सीनियर खो-खो चैंपियनशिप 2024-25 का आयोजन चार और पांच मार्च को मनाना गांव के राजकीय कन्या स्कूल के खेल मैदान में किया जाएगा। इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्गों का प्रतियोगिता कराई जाएंगी। ये जानकारी जिला खो-खो संघ के सचिव रविंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 वीं सीनियर जिला स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप चार मार्च को मनाना गांव के राजकीय कन्या स्कूल में सुबह 10 बजे शुरू की जाएगी। चैंपियनशिप में एंट्री निशुल्क रहेगी लेकिन खिलाड़ियों को अपने साथ दो फोटो, आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र साथ लेकर आना होगा। खिलाड़ी पांच मार्च को दोपहर बाद तीन बजे स्कूल में ट्रायल दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 44 वीं सीनियर स्टेट खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इसका आयोजन आठ और नौ मार्च को चरखी दादरी में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें