फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में दो भाईयों ने खाया जहर: महिला के टॉचर्र से तंग होकर उठाया ऐसा कदम, वीडियो भी किया जारी

Mon, 11 Nov 2024 02:59 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

हरियाणा के पानीपत में दो युवाओं ने खौफनाक कदम उठा लिया। दोनों युवकों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। दोनों युवक चाचा-ताऊ के बेटे थे। महिला पर युवकों की मौत का आरोप लगा है। 
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में दो भाईयों ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। पानीपत की धमीजा कॉलोनी में महिला के टॉर्चर से परेशान होकर 18-19 साल के युवकों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों चाचा और ताऊ के लड़के हैं। मृतकों की पहचान कैफ और शाबाज के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


मरने से पहले युवकों ने एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में दोनों ने आरोप लगाया है कि वे 8 नवंबर सालारगंज गेट पर मोमास खाने के लिए गए थे। जहां दोनों का किसी युवती के साथ झगड़ा हो गया था। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं युवकों के घर वालों का आरोप है कि महिला और पुलिस के दबाव के कारण उनके बच्चों ने यह कदम उठाया है। जब उन्हें पुलिस स्टेशन बुलाया गया तो युवती और एक पुलिस महिला कर्मचारी ने भी उनके बच्चों को पीटा। दोनों युवकों के शव को रोहतक पीजीआई में हैं। वहीं परिवार वाले पुलिस प्रशासन से महिला पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। महिला की जल्द गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें