फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Accident: कार की स्टैपनी बदल रहे आढ़ती पर चढ़ा ट्रक, घसीटता ले गया, मौके पर मौत

Mon, 11 Nov 2024 12:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों

सार

हरियाणा के पानीपत के सफीदों में दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पानीपत के सुधीर मलिक (45) के तौर पर हुई है, जो आढ़त का काम करता था। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खानसर चौक पर देर रात कार की स्टैपनी बदल रहे एक आढ़ती को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में आढ़ती की मौके पर मौत हो गई। मृत्तक आढ़ती की पहचान सुधीर मलिक (45) निवासी गांव पाथरी (पानीपत) के रूप में हुई है। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला पानीपत के गांव पाथरी का सुधीर मलिक (45) सफीदों की नई अनाज मंडी में बलवंत राम रविश कुमार के नाम से आढ़त की दुकान चलाता था। सुधीर मलिक रात करीब पौने 12 अपना काम निपटाकर अपनी कार में मंडी से बाहर निकला था कि तभी खानसर चौक पर उसकी कार में पंचर हो गई। 

सुधीर गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर टायर बदल रहा था। तभी अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और गाड़ी को पीछे से टक्कर मारते हुए सुधीर मलिक को घसीटते हुए काफी आगे ले गया। सुधीर ट्रक के पिछले टायर के नीचे बुरी तरह से कुचल गया। ट्रक की बॉटी पर वीटा लिखा हुआ था और घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने इसकी सूचना मंडी के आढ़तियों, परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पाकर काफी तादाद में मंडी के आढ़ती, परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे आढ़ती व परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने शव को नगर के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृत्तक सुधीर के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें