फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल व्यापारी से लूट का प्रयास करने वाले दो आरोपी काबू,

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-2 ने कंबल व्यापारी से लूट का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध देशी पिस्तौल, वारदात में प्रयोग की गई कार, एक कारतूस भी बरामद किया। आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए-2 इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि 9 अक्टूबर को तहसील कैंप निवासी ललित ने थाना शहर में शिकायत दे बताया था कि उनका कंबल का कारोबार है। 7 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वह पिता मदन के साथ टैक्सी किराए पर लेकर पानीपत से सीतापुर, यूपी में माल बेचने के लिए गए थे। वह 9 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे वापस पानीपत आ गए। फतेहपुरी चौक पर कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। वह घर के गेट पर पहुंचे ही थे कि तभी दो बदमाश अपनी कार से उतरकर आ गए। इस दौरान उन्होंने रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की थी। उन्होंने अपनी टैक्सी ड्राइवर कुलदीप पर शक जताया था। उन्होंने टैक्सी ड्राइवर कुलदीप निवासी देशराज कॉलोनी और उसके साथी सुनील निवासी दुर्गा कॉलोनी को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने साथी धर्मेंद्र और राजू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया था। इस पर उन्होंने आरोपी धर्मेंद्र और राजू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें