फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रमिक का अपहरण कर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने सिवाह ओवरब्रिज के पास से श्रमिक का अपहरण कर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को सोनीपत जिले के गन्नौर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने दोस्त के कहने पर इस वारदात को अंंजाम दिया था। पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान इनसे वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जाएंगे। इनसे पुलिस अन्य आरोपी के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सुभाष ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर रोहित निवासी समसपुर गामड़ा गांव जिला सोनीपत व मोहित निवासी आट्टा गांव समालखा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि उसका दोस्त पसीना रोड पर गुप्ता इंडस्ट्रीज कंपनी में काम करता है। इसके साथ उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चकारा गांव निवासी अखिलेश भी काम करता है। अखिलेश फिलहाल बिंझौल गांव में किराये पर रहता है। अखिलेश व उनके दोस्त के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हुई थी। उन्होंने अपने दोस्त के कहने पर पांच फरवरी को सिवाह ओवरब्रिज के नीचे से अखिलेश का अपहरण कर उससे मारपीट की थी। उससे 17500 रुपये लूट लिए थे। इन्होंने यह राशि आपस में बांट ली थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया था। अब पुलिस तीसरे आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें