सनौली। जलालपुर-प्रथम गांव में बीडीपीओ सनौली खुर्द प्रशासन और पंचायत ने मिलकर प्लॉट धारकों को कब्जा दिलाया गया। प्लाटों के स्थान पर स्टेडियम बना दिया गया था। जिससे प्लाटधारकों ने परेशान होकर प्रशासन से मदद मांगी। बीडीपीओ और पंचायत के सहयोग से स्टेडियम की दीवार गिरा कर वाल्मीकि समुदाय के 13 प्लॉट धारकों को प्लाटों पर कब्जा दिलवाया गया।
बीडीपीओ शक्ति सिंह ने बताया कि गांव के स्टेडियम की चारदीवारी के अंदर वाल्मीकि समुदाय के लोगों के करीब 13 प्लाट होने से प्लाटधारकों को चारदीवारी के अंदर प्लॉट से कब्जा नहीं मिल पा रहा था। जिसके लिए प्लाटधारकों ने अदालत में केस दायर किया था। प्लाटधारकों को कब्जे दिलाने के लिए अदालत के आदेश पर खंड प्रशासन बीडीपीओ सनौली खुर्द शक्ति सिंह ने पंचायत सरपंच पुष्पा के सहयोग से प्लाटधारकों को कब्जा दिलाते के पत्र जारी किया गया। बीडीपीओ शक्ति सिंह सनौली खुर्द, ग्राम सचिव राहुल, सरपंच पुष्पा के पति शिवकुमार और पंचायत ने मौके पर प्लाटधारकों को बुला कर जेसीबी से ट्रैक्टर लोडर से स्टेडियम की दीवार गिरा कर उन्हें प्लाटों पर कब्जा दिया गया। इस दौरान प्लॉट धारक बलवान कांगड़ा, सरपंच प्रतिनिधि शिव कुमार ने प्लाटधारकों ने एकजुट हो कर विधायक मनमोहन भड़ाना से मिलकर उनका फूलमालाओं से स्वागत कर आभार जताया।