इसराना में फल विक्रेता सूरज और उनके पिता पर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को जेल और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
इसराना। इसराना में फल विक्रेता पर जानलेवा हमला करने के मामले में इसराना थाना पुलिस द्वारा नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को बुधवार शाम को नौल्था-डिडवाडी रोड से गिरफ्तार किया। वहीं, नाबालिग आरोपी को वीरवार को गिरफ्तार किया गया।
थाना इसराना प्रभारी महीपाल सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को इसराना के फल विक्रेता सूरज ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि पड़ोस में रहने वाले युवकों ने उस पर जानलेवा हमला किया था। बीच में उनके पिता आए तो उन पर भी चाकू से वार किए थे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने बुधवार शाम को इसराना निवासी नीरज व एक अन्य नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को नीरज को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नाबालिग आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया है।