महिलाओं से बात करते विधायक मनमोहन भड़ाना। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। उपमंडल स्तर पर समालखा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ विधायक मनमोहन भड़ाना ने किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। 23 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह उनके खाते में डाले जाएंगे। सरकार का घोषणा पत्र नहीं होता बल्कि शपथ पत्र होता है। योजना के तहत महिलाओं की एक वर्ष की आय पहले चरण में एक लाख, दूसरे चरण में 1.80 लाख व तीसरे चरण में तीन लाख और चौथे चौथे चरण में पांच लाख रुपये का करने का प्रावधान किया है।