फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाइक चोरी के दो आरोपियों को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी मनीष और साहिल कैरवाली करनाल के रहने वाले हैं। दोनों पहले से ही करनाल जेल में विभिन्न मामलों में बंद थे।
विज्ञापन

थाना सेक्टर 13/17 के प्रभारी दीपक ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 24 अगस्त को पीवीआर के नजदीक एक दुकान के बाहर से स्पलेंडर मोटरसाइकिल चोरी की थी। इस संबंध में नवीन निवासी रिटोली कबुलपुर रोहतक हाल महमुदपुर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज है। चोरी की मोटरसाइकिल आरोपियों के कब्जे से पहले ही करनाल पुलिस द्वारा बरामद की जा चुकी है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें