फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक से नकदी और मोबाइल लूट करने वाले दोनों आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी में काम पर जा रहे श्रमिक से नकदी और फोन लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को किला थाना पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 950 रुपये नकदी बरामद कर ली गई है। उन्हें वीरवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

किला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को लखन निवासी अशोक बिहार कॉलोनी ने उसके साथ हुई लूट की थाना किला में शिकायत दी थी। लखन ने बताया था कि वह 16 सितंबर की देर रात करीब 10 बजे फैक्टरी में नाइट ड्यूटी करने के लिए मेट्रो रिक्शा से जा रहा था। तेज बिहार कॉलोनी में जूता फैक्टरी के पास अनिश उर्फ भूरा और इस्तकार ने मेट्रो रिक्शा को रुकवाकर उसको नीचे उतार लिया और मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपी चाकू के दम पर उसकी जेब से की-पेड वाला मोबाइल फोन और 1850 रुपये लूटकर फरार हो गए। लखन की शिकायत पर नामजद दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट की धाराओं के तहत थाना किला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार शाम सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी इस्तकार को सैनी कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी अनिश उर्फ भूरा के साथ मिलकर लखन से रुपये व मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अनिश उर्फ भूरा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने लूटी गई नकदी में से कुछ रुपये खाने पीने में खर्च कर दिए और फोन को उसी समय रास्ते में फेंक दिया था। आरोपियों के कब्जे से बची 950 रुपये की नकदी बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें