फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सीआईए ने रोहतक से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चेक बांउस मामले में 5 वर्ष से फरार चल रहे उद्घोषित आरोपी को सीआईए-3 ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुनील निवासी सुभाष नगर तहसील कैंप के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस की तरफ से विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान बुधवार शाम सीआईए-3 ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देते हुए आरोपी सुनील निवासी सुभाष नगर को पाढ़ा मोहल्ला, रोहतक से गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील के खिलाफ वर्ष 2016 में चेक बाउंस से संबधित मामले की सुनवाई अदालत में चल रही थी। अदालत में पेश न होने पर आरोपी सुनील को अदालत की तरफ से सितंबर 2021 में उद्घोषित आरोपियों की श्रेणी में रखा गया था। आरोपी सुनील को वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें