फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रास्ता रोककर मारपीट करने के दो आरोपी किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। भादौड़-बिंझौल मोड़ पर युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने के दो आरोपियों को थाना इसराना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान भादौड़ गांव निवासी संजय व सुनील उर्फ शीला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देने के बारे में स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जमीन का लेकर पहले हुई कहासुनी की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे व बाइक बरामद कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। भादौड़ गांव निवासी नफे सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह देवगिरी फैक्टरी में हेल्पर हैं। उसका जमीन को लेकर भाई ईश्वर व चाचा जयसिंह के साथ विवाद चल रहा है। न्यायालय में यह मामला चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें