फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कारोबारी पर गंडासी से हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विकास नगर में वेस्ट कारोबारी मनीष पर गंडासी से हमला करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीआईए-1 की टीम ने आरोपी चमारियां रोहतक हाल विकास नगर निवासी राहुल तथा सिवाह हाल विकास नगर निवासी लवी को शनिवार शाम विकास नगर रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया। रविवार को दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआइए-1 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में निर्मला निवासी शामड़ी सोनीपत हाल विकास नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसके दो बेटे है। छोटे बेटे मनीष ने घर के नजदीक वेस्ट कपड़ों का गोदाम कर रखा है। बुधवार शाम को करीब 5:30 बजे मनीष गोदाम के गेट पर खड़ा था। तभी राहुल, साहिल, लवी व इनके अन्य कई साथी वहां आए मनीष पर हमला कर दिया। पर गंडासी से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि दो आरोपी विकास नगर रेलवे अंडरपास के पास हैं। तुरंत टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी राहुल ने बताया वर्ष 2025 में मनीष ने उसके साथ मारपीट की थी। मामले में कॉलोनी के लोगों ने समझौता करवा दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें