फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टीटीई की ड्यूटी बदली, बयान देने नहीं आई युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। झेलम एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा के दौरान हुए विवाद और छेड़छाड़ के आरोप के मामले में रेलवे की जांच अभी जारी है। हालांकि रेलवे की आंतरिक जांच में टीटीई पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया गलत पाए गए हैं। इसके बाद टीटीई विनोद की झेलम एक्सप्रेस से ड्यूटी हटाकर अन्य एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में लगा दी गई है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 29 दिसंबर को दिल्ली से जम्मू जा रही झेलम एक्सप्रेस के एसी कोच में 9 महिलाएं बिना टिकट यात्रा कर रही थीं। समालखा स्टेशन के पास टिकट जांच के दौरान टीटीई द्वारा टिकट मांगने पर महिलाओं ने हंगामा किया, जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी हुई।
एक महिला ने अंबाला कैंट जीआरपी थाने में टीटीई के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया। रेलवे ने टीटीई को झेलम एक्सप्रेस से हटा दिया था। रेलवे स्तर पर कराई गई प्रारंभिक जांच में आरोप बेबुनियाद पाए गए हैं, लेकिन अंतिम जांच अभी पूरी नहीं हुई है। सहायक वाणिज्य प्रबंधक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि फिलहाल टीटीई को झेलम एक्सप्रेस में तैनात नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें