हादसे में घायल को ट्रक के कैबिन से निकालते लोग। संवाद
- फोटो : Self
इसराना (पानीपत)। पानीपत-रोहतक हाईवे पर शाहपुर गांव के पास बुधवार रात दो बजे हाईवे पर खड़े ट्राले में पीछे से ट्रक घुस गया। हादसे में ट्रक चालक राहुल (23) निवासी चरखी दादरी की मौत हो गई।
चरखी दादरी के साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके छोटे भाई राहुल ने अपना ट्रक खरीद रखा था। वह करनाल से रेत लेकर बुधवार रात को चरखी दादरी के लिए निकले थे। वे पानीपत-रोहतक हाईवे पर शाहपुर पहुंचे तो यहां पहले से खड़े ट्राले में उनके ट्रक की टक्कर हो गई। राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें ट्रक से निकालकर पास के ही एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसराना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्राला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।