समालखा जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे मिठाई बांटकर खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Archive
समालखा। डॉ. अर्चना गुप्ता के भाजपा हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने की खुशी में नारी शक्ति व समालखा मंडल ने वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर डॉ. अर्चना गुप्ता को बधाई दी और शुभकामनाएं व्यक्त की। भाजपा कार्यकर्ताओंं ने डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास जताया। नारी शक्ति की सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण और संगठनात्मक मजबूती के लिए डॉ. अर्चना गुप्ता को विशेष बधाई दी। समारोह में सभी ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि वे नारी शक्ति को और अधिक मजबूत बनाने व हरियाणा में भाजपा की जमीनी स्तर पर पहुंच बढ़ाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगी। साथ ही महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।