फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा बंद होने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। थाना सनौली क्षेत्र में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना सनौली पुलिस को सूचना मिली कि गांव रामड़ा के पास गांव के सरपंच कृष्ण के खेतों में एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे पर झूल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पूछताछ में उसकी पहचान गांव सनौली खुर्द वासी सूरता पुत्र मांगे राम के रूप मेें हुई। पुलिस के मुताबिक, वह परिवार के साथ करीब 12 साल से गांव रामड़ा में ही रह रहा था। पास ही उसका ढाबा है लेकिन वह काफी दिनों से बंद चल रहा है। इसके चलते सूरता परेशान चल रहा था। हृदय रोगी के साथ वह मानसिक रूप से भी परेशान चल रहा था। थाना सनौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें