फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने वाले का सुराग दो, 50 हजार रुपये लो

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। चुलकाना रोड पर देर शाम दो दुकानदारों पर गोलियां बरसाने वालों का सुराग देने वालों को पुलिस ने 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार, जानकारी देने वाले का नाम, पता गुप्त रखा जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने टीमें बनाकर बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। वहीं दोनों घायलों का पानीपत के अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पुलिस व खुफिया विभाग की टीमों ने फिर से वारदात स्थल का दौरा करते हुए जांच की। वहां के सीसीटीवी फुटेज को फिर से खंगाला तथा आसपास के कैमरों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
ये है मामला
पुलिस को दी शिकायत में निशु निवासी कृष्णा कालोनी चुलकाना रोड ने बताया कि चुलकाना रोड पर कृष्णा डेरी व कंफैक्शनरी के नाम से दुकान है। वो अपनी दुकान के आगे ही फल की रेहङी लगाता है। उसकी दुकान के पास ही बिल्ले की चक्की के नाम से विनोद सिंगला की किराना दुकान है। वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी रेहड़ी के पास खड़ा था। इसी दौरान एक लड़का भी मोटरसाइकिल स्टार्ट करके उसकी रेहड़ी के पास खड़ा था।
विज्ञापन

तभी उसे बिल्ले की दुकान से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वो अपना सामान अंदर रख रहा था तभी बिल्ले की दुकान से तीन नकाबपोश बदमाश हथियार लहराते हुए निकले। बाइक स्टार्ट किए बदमाश ने उसे भी मारने को कहा। उन बदमाशों मे से एक ने उस पर भी फायर किया। गोली उसके पेट में लगी और चारों बदमाश बाइक पर चुलकाना की तरफ फरार हो गए, वहीं विनोद सिंगल को भी पेट में गोली लगी तथा बदमाश उसके गल्ले से रुपये निकाल ले गए। घायलों को इलाज के लिए पानीपत के अस्पतालों में भर्ती कराया।
इन वारदातों से शहर दहला
पाईट कॉलेज के पास पिकअप बुलेरो चालक बलदेव सिंह निवासी कोटला हिमाचल से बाइक सवार तीन युवकों ने 4 अगस्त की अलसुबह करीब 19,700 रुपये व मोबाइल लूट लिया था।
8 अगस्त की रात को गांव मच्छरौली में बाइक सवार कुछ लोगों ने एक महिला के घर के बाहर पहुंचकर हवाई फायर किए। उस दौरान महिला व उसकी बेटी घर पर अकेली थी।
दो युवकों ने लिफ्ट मांगने के नाम पर 28 जुलाई को सिवाह पुल बाईपास नहर के पास जगबीर निवासी जगबीर कनपटी पर अज्ञात हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए।
18 जुलाई को 70 माईल स्टोन ढाबा के संचालक मनप्रीत पट्टीकल्याणा गांव के तीन-चार युवकों ने हमला कर दिया था। घायल मनप्रीत ने बताया कि अरोपी उससे रंगदारी मांग रहे थे।
14 जुलाई को कार में सीएनजी भरवाने जा रहे गांव चुलकाना के चेतन पर गांव के ही दो युवकों ने चुलकाना से भोड़वाल माजरी रोड फायर कर दिए। लेकिन वो बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने दोनों आरोपियों पर उससे हर महीने रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें