फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुख्य सीवर लाइन दो जगह धंसने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर की मुख्य सीवर लाइन बारिश के दो जगह से धंस गई। सेक्टर-29 पार्ट-2 में चौटाला रोड पर बिछाई सीवर लाइन पानी के रिसाव के कारण जमीन में धंस गई। जिससे जमीन में 27 फीट गहरा गड्ढा बन गया। दूसरा सेक्टर-29 की मुख्य सड़क पर भी पानी के रिसाव के कारण गहरा गड्ढा हो गया।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि आसपास कोई वाहन उस समय उपस्थित नहीं था। जिससे कोई वाहन चालक व वाहन गड्ढे में नहीं गिरा है। चौटाला रोड पर गड्ढे के आसपास उपस्थित फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों ने इसकी सूचना अपने उद्यमियों को दी। उन्होंने इसके बारे में तुरंत निगम कर्मियों को इस घटना के बारे में अवगत कराया।
वहीं सेक्टर-29 पार्ट-2 में सीवर लाइन धंसने के पश्चात आसपास मौजूद लोगों ने सड़क किनारे पडी पेड की टहनियों को गड्ढे के आसपास रख दिया। जिससे कोई हादसा न हो। बारिश के कारण जमीन में रिसाव होने से सड़क भी धंस गई। जिससे काफी बड़ा गड्ढा बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें