फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डॉ. महेंद्र रंजन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Fri, 22 Aug 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भाजपा पुरोधा मंच द्वारा आरएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रेम गिरधर के संयोजकत्व में वीरवार को अंसल स्थित एक होटल में डॉ. महेंद्र रंजन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उन्होंने 21 अगस्त 1991 को आतंकवादियों से लोहा लेते हुए बलिदान दिया था।
विज्ञापन

मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा, मेयर कोमल सैनी, भाजपा नेता गजेंद्र सलूजा रहे। उन्होंने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले शहीद डॉ. महेंद्र रंजन सदा हमारे दिल में रहेंगे और साथ ही उन्होंने देश के लिए सीमाओं पर तैनात जवानों को नमन किया। वह किस प्रकार अपने परिवार और सगे संबंधियों से दूर रहकर देश सेवा कर रहे हैं। डॉ. रंजन के पुराने सहयोगी हुकमचंद मेहता, कृष्णलाल गांधी, सुरेश गुंबर, सुरेंद्र टुटेजा और अनिल मदान ने उनके व्यक्तित्व, सादगी, समाज के प्रति समर्पण और प्रेरणादायी जीवन पर अपने विचार साझा किए। भाजपा पुरोधा मंच के संयोजक प्रेम गिरधर ने कुछ रोमांचक पलों को याद किए। उन्होंने कहा कि अयोध्या आंदोलन में डॉ. महेंद्र रंजन के साथ जेल यात्रा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें