पानीपत। भिवानी में मनीषा हत्याकांड के बाद प्रदेशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। पानीपत जिले में भी आए दिन हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस सख्ती बढ़ा दी है। वीरवार को पुलिस ने सेक्टर 29 और बापौली थाना क्षेत्र में संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की गई।
वीरवार को डीएसपी यातायात सुरेश सैनी के नेतृत्व रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और थाना पुलिस टीम ने थाने से फ्लैग मार्च शुरू किया। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में सबसे संवेदनशील फ्लोरा चौक के आस-पास की कॉलोनी और बाजार में मार्च किया। इसके बाद टीम ने सेक्टर-29 से होकर चौटाला रोड तक मार्च किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की गई। साथ ही लोगों के साथ संवाद करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। इसके अलावा आरएएफ की टीम ने बापौली थाना क्षेत्र में भी मार्च किया। डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए जिले में जगह-जगह मार्च किया जा रहा है। जिससे लोगों को में सुरक्षा की भावना बनी रहे।