फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसटीपी के शोधित पानी से होंगे निर्माण कार्य व बागवानी, भूजल पर निर्भरता घटाएगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंकरों में ट्रीटेड पानी भरने के लिए लगाए जाएंगे हाइड्रेंट, नगर निगम 17.06 लाख रुपये करेगा खर्च पेयजल की बर्बादी रोकने की पहल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। शहर में पर्यावरण संरक्षण और भूजल स्तर को बचाने के लिए नगर निगम ने महत्वपूर्ण पहल की है। निगम क्षेत्र के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से शोधित पानी का निर्माण कार्यों और बागवानी में उपयोग किया जाएगा। इसके लिए एसटीपी पर टैंकरों में शोधित पानी भरने की सुविधा विकसित की जाएगी। इस योजना के तहत हाइड्रेंट लगाए जाएंगे। नगर निगम ने इसके लिए 17.06 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है।

वर्तमान में शहर के पार्कों के रखरखाव, सीवर सफाई, सड़क निर्माण और पेड़-पौधों की सिंचाई सहित विभिन्न नागरिक कार्यों में भूजल या पेयजल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे एक ओर पेयजल की बर्बादी होती है, वहीं दूसरी ओर भूजल पर निर्भरता बढ़ती है। लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए निगम ने शोधित पानी के दोबारा उपयोग की योजना बनाई है। हाइड्रेंट स्थापित होने से टैंकरों में एसटीपी का पानी आसानी से भरा जा सकेगा और इसे जरूरत के अनुसार विभिन्न विकास कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन


रोजाना लाखों लीटर पेयजल की बचत होगी

एसटीपी के शोधित पानी का निर्माण कार्यों और बागवानी में उपयोग होने से पेयजल की खपत कम होगी। इससे भूमिगत जल पर निर्भरता घटेगी और भूजल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही पार्कों और शहर के अन्य हरित क्षेत्रों की सिंचाई के लिए भी पानी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


वर्जन

शहर में एसटीपी के माध्यम से शोधित किए जाने वाले पानी को अभी नालों में बहा दिया जाता है। अब इस पानी का उपयोग निर्माण कार्यों और बागवानी में किया जाएगा। इसके लिए हाइड्रेंट लगाए जाएंगे, ताकि टैंकरों में पानी भरकर जरूरत के अनुसार इस्तेमाल किया जा सके।

डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें