फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों ने थाने में किया हंगामा: पुलिसकर्मी से अभद्रता कर फाड़ी वर्दी, कपड़े निकाल किया अश्लील प्रदर्शन

Sat, 21 Feb 2026 03:39 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत

सार

थाने में पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करते हुए किन्नरों ने उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने दोनों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने कपड़े निकालकर अश्लील प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नरों से थाना सेक्टर-29 में प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और कपड़े निकालकर अश्लील प्रदर्शन किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


मामला थाना सेक्टर-29 क्षेत्र का है। थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि शुक्रवार को लूट की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो किन्नर आशु निवासी सौंधपुर, दीपा निवासी भैंसवाल चौक एक युवक रवि की जेब से पैसे छीन रहे थे। जिस पर डायल 112 की टीम दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। 

जब वह थाने पर पहुंचे तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करते हुए वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने दोनों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने कपड़े निकालकर अश्लील प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें