फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मिर्जापुर में धमाके के बाद आग का गोला बनकर नीचे गिरा ट्रांसफार्मर

Tue, 07 Jul 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
मिर्जापुर गांव में धमाके के बाद जमीन पर पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। सनौली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में रविवार शाम को एक बड़ा हादसा होते-होते बाल-बाल बच गया। यहां एक बिजली ट्रांसफार्मर में पहले अचानक तेज चिंगारियां उठीं और फिर जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। आग की लपटों से घिरा ट्रांसफार्मर जलकर सीधे नीचे जमीन पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त आसपास कोई ग्रामीण मौजूद नहीं था।
धमाका इतना जबरदस्त था कि जलता हुआ तेल और आग के गोले दूर तक जा गिरे। हादसे के बाद से पिछले 24 घंटे बीत जाने पर भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। इससे आधे गांव के लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हैं। बिजली गुल होने के कारण करीब दो सौ घरों में पीने के पानी की सप्लाई भी पूरी तरह ठप हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इसकी सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी थी, लेकिन काफी समय तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम बापौली के एसडीओ परमिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की पहले जानकारी नहीं मिली थी। अब मामला संज्ञान में आते ही तुरंत संबंधित जेई को मौके पर भेज दिया गया है। जल्द नया ट्रांसफार्मर रखवाकर गांव की बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें