फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आज से शुरू होगी ट्रांसफर ड्राइव प्रक्रिया, चार अप्रैल तक होंगे आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग ने पीएमश्री और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में शिक्षकों के ट्रांसफर ड्राइव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक विभिन्न चरणों में पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार सबसे पहले स्कूलों में वास्तविक, डिम्ड और नोटेशनल रिक्त पदों की जानकारी तैयार कर पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद शिक्षक स्वैच्छिक रूप से ट्रांसफर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इसके बाद रिक्तियों की अंतिम गणना और प्रकाशन किया जाएगा, ताकि नियमित और गेस्ट शिक्षकों के लिए स्टेशन चॉइस भरने और आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जा सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया टीचर ट्रांसफर पॉलिसी-2025 और गवर्नमेंट मॉडल संस्कृत स्कूल टीचर्स डिप्लॉयमेंट पॉलिसी-2025 के तहत लागू होगी।
विज्ञापन

साथ ही हाल ही में जिन जेबीटी और पीआरटी शिक्षकों को नए जिले आवंटित किए गए हैं, उन्हें पीएमश्री और मॉडल संस्कृत स्कूलों में आवेदन अपने नए जिले में ही करना होगा।

ट्रांसफर ड्राइव का पूरा शेड्यूल
चरण तिथि
वास्तविक, डिम्ड व नोटेशनल रिक्तियों का प्रकाशन - 12 से 14 मार्च।
स्वैच्छिक भागीदारी- 15 से 18 मार्च।
रिक्तियों की गणना व प्रकाशन- 19 से 20 मार्च।
स्टेशन चॉइस भरना (नियमित शिक्षक)- 21 से 25 मार्च।
आवंटन राउंड-1 - 26 से 28 मार्च।
स्टेशन चॉइस भरना (गेस्ट शिक्षक) - 29 मार्च से 1 अप्रैल।
आवंटन राउंड-2 - 2 से 4 अप्रैल।



शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से की जाएगी। शिक्षकों को निर्धारित तिथियों के भीतर पोर्टल पर अपनी भागीदारी दर्ज करानी होगी। ट्रांसफर ऑर्डर जारी होने के बाद ही शिक्षकों की रिलीविंग और जॉइनिंग टीचर ट्रांसफर पॉलिसी-2025 के प्रावधानों के अनुसार प्रभावी होगी।
विज्ञापन

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें