फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कटरा और जम्मू की ट्रेन रद्द, दस ट्रेनें देरी से पहुंची, यात्री परेशान

Fri, 29 Aug 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। जम्मू और कटरा की ट्रेन रद्द रहने के साथ दिल्ली-अंबाला रूट की 10 ट्रेनें देरी से पहुंची। ऐसे में यात्रियों को घंटों तक अपनी ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। वहीं कटरा और जम्मू जाने वाले यात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। उन्होंने अपने टिकट वापस करने शुरू कर दिए हैं। वीरवार को करीब 30 यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल कराए। ऐसे में टिकट आरक्षित काउंटर पर भीड़ लगी रही।
यात्री मुकेश और हरिओम ने बताया कि वह काफी समय से अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण समय से अपने गंतव्य पर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए परेशानी हो जाती है क्योंकि ट्रेनों की देरी कारण वह समय से अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन

ये ट्रेनें पहुंची देरी से

दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 3:22 घंटे की देरी से पहुंची। हिमाचल एक्सप्रेस 2:17 घंटे की देरी से पहुंची। गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1:34 घंटे की देरी से पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस 1:20 घंटे की देरी से पहुंची। मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस 1:38 मिनट की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस 1:10 घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली पानीपत एमईएमयू 47 मिनट की देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू 36 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से पहुंची। अंबाला कैंट पानीपत एमईएमयू 33 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


वर्जन :

स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को स्टेशन पर अपनी ट्रेनों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। बारिश के मौसम के कारण भी कई बार ट्रेनें लेट हो जाती हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए हर सुविधा है ताकि किसी यात्री को कई परेशानी ना हो।

-रमेश चंद्र, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें