फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एड्स के कारण, लक्षण और बचाव की दी जानकारी

Fri, 29 Aug 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
आईबी कॉलेज में विद्यार्थियों को एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में आईबी पीजी कॉलेज में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला परामर्शदाता ईएसआई अंजु ने छात्रों को एड्स के कारण, लक्षण व निवारण के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस रोग से भयभीत होने की नहीं सजग रहने की आवश्यकता है। सही जानकारी, स्वस्थ आचरण व परस्पर सहयोग ही इस संक्रमण से बचाव के प्रमुख उपाय हैं। मंच संचालन डॉ. अंजलि ने किया ।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि समाज में एड्स जैसी व्याधि के संबंध में अनेक भ्रांतियां हैं। इसमें केवल जागरूकता ही वह साधन है जिससे इस रोग से स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं और दूसरों को भी सुरक्षित जीवन प्रदान कर सकते हैं। युवावर्ग यदि संकल्पपूर्वक इस दिशा में जागरूकता फैलाएं तो समाज रोगमुक्त व सशक्त बन सकता है। एड्स संबंधी सलाह व जिज्ञासा के लिए विद्यार्थी जिला नागरिक अस्पताल में कक्ष संख्या 24 व ईएसआई अस्पताल में कक्ष संख्या 25 में जा सकते हैं। रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. विक्रम कुमार ने कहा कि कार्यक्रम के बाद परीक्षण के लिए इच्छुक श्रोताओं के लिए एड्स टेस्टिंग किट भी उपलब्ध रहीं। इसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और प्रश्नोत्तरी व संसाधन साझा सत्र में भाग लिया। नीलम थरेजा, अन्नु ने समन्वयक व प्रो. मोहित ने टेक्नीशियन के रूप में कार्य किया। इस अवसर पर डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. निधान सिंह, प्रो. पवन कुमार, प्रो. अजयपाल, डॉ. नेहा पूनिया, डॉ. वसुंधरा, प्रो. अंजू, रजनी व स्वाति उपस्थित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें