फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोड़वाल माजरी स्टेशन के पास ट्रेन से टकराई गाय, प्रेशर पाइप टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से अंबाला जा रही पश्चिम एक्सप्रेस बुधवार दोपहर को जब गन्नौर व समालखा के बीच भोड़वाल माजरी स्टेशन के पास पहुंची तो ट्रैक पर एक गाय आ गई। लोको पायलट ने गाय को बचाने के लिए प्रेशर ब्रेक भी लगाए, लेकिन गाय को बचाया नहीं जा सका। इस दौरान ट्रेन का प्रेशर पाइप तक टूट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में ओर किसी के हताहत व घायल होने की सूचना नहीं मिल सकी। इसके बाद ट्रेन को धीमे गति से चलाते हुए मुश्किल से पानीपत स्टेशन तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

पश्चिम एक्सप्रेस में सवार यात्रियों ने बताया कि दोपहर जब ट्रेन गन्नौर से निकलर समालखा की तरफ जा रही थी तो ट्रेन के अचानक से ब्रेक लगे। ट्रेन रूकने के बाद जब यात्री नीचे उतरे तो पता चला कि ट्रेन के सामने ट्रैक पर गाय आ गई थी। पायलट ने गाय को बचाने के लिए प्रेशर ब्रेक भी लगाए, लेकिन गाय को बचाने की कोशिश नाकाम साबित रही। इसके बाद ट्रेन का प्रेशर पाइप तक टूट गया। इससे ट्रेन करीब आधे घंटे तक वहीं खड़ी रही। वहीं रेल अधिकारियों ने आपस में संपर्क बनाया व ट्रेन को धीमी गति से पानीपत स्टेशन पर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें