फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की पहली रात को ही भागी दुल्हन, पति ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी की पहली रात ही पत्नी भाग गई और जिस पर पति ने जहर खा लिया। डेढ़ लाख रुपये का कर्ज लेकर भिवानी निवासी युवक ने पानीपत निवासी एक महिला के मार्फत अपनी शादी पक्की कराई। एक लाख रुपये बिचौलिया महिला को देकर सोमवार को करनाल कोर्ट में पंसद आई लड़की से शादी की, लेकिन वह ठग दुल्हन निकली। वह सोमवार की रात ही भाग गई। पति अपने रिश्तेदारों के साथ मंगलवार को पानीपत पहुंचा और बिचौलिया महिला से बात की, जिस पर उसने दूसरी लड़की से शादी कराने की सलाह दे दी। जिसके बाद से उसका फोन भी बंद है। परेशान होकर पीड़ित ने जहर खा लिया है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि बिचौलिया महिला और दुल्हन शादी कर ठगी का काम करते हैं।
विज्ञापन

मृतक दूल्हा सोमवीर निवासी गांव धानीमाहू भिवानी के चचेरे भाई सुरेंद्र ने बताया कि शादी के लिए लड़की तलाश कर रहे थे। गांव निवासी राजेश ने शादी करानेे वाली पानीपत के सुखदेव नगर निवासी एक महिला की जानकारी दी। जिसके बाद सोमवीर के पिता ने बिचौलिया महिला से लड़कियों के फोटो मंगाए। आठ दिसंबर को महिला ने पांच लड़कियों के फोटो भेजे। एक लड़की पसंदी आई, जिसके बाद रिश्ता कराने के लिए बिचौलिया महिला ने एक लाख रुपये कीमत बताई। चचेरा भाई सुरेेेेंद्र और गांव निवासी राजेश 12 दिसंबर को लड़की देखने पानीपत आए और शादी पक्की करा दी। सोमवार को करनाल कोर्ट में सोमवीर और पिंकी निवासी जुण्डला गेट की शादी हुई। शादी के बाद नवविवाहित भिवानी लौटे। उनके साथ दुल्हन पिंकी का भाई मोनू भी था। रविवार की रात ढाई बजे पिंकी ने सोमवीर से समय पूछा और अपने भाई के सिर में दर्द बताकर दबाने लगी। सोमबीर सो गया।
सुबह चार बजे सोमवीर की आंख खुली तो पत्नी पिंकी और भाई भाग गए। मंगलवार को सोमवीर परिवार के साथ पानीपत पहुंचा। बिचौलिया महिला से बात की तो उसने दूसरेे लड़की से शादी कराने की बात की। उन्हें दिनभर शहर में चक्कर कटवाए और फिर उसका फोन बंद आने लगा। शाम साढ़े पांच बजे सोमवीर ने कोर्ट के सामने जहर खा लिया। सोमवीर को सिविल में भर्ती कराया गया, जहां से पुलिस को मामले की सूचना दी गई। हालांकि अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

आठ हजार कोर्ट में और 50 हजार शादी में किए थे खर्च
सोमवीर से बिचौलिया महिला ने एक लाख रुपये लिए। कोर्ट में कागजों के लिए आठ हजार रुपये और पूरी शादी में 50 हजार रुपये खर्च हुए। उसने शादी के लिए डेढ़ लाख रुपये कर्ज लिया था। कोर्ट में शादी होने के बाद ही बिचौलिया महिला ने पैसे ले लिए थे। शादी में गवाह के रूप में सुुरेंद्र पुत्र बलवान निवासी धानीमाहु भिवानी, राजेश पुत्र ओम प्रकाश निवासी धानीमाहु भिवानी, सोनू पुत्र सुंदर लाल निवासी जुंडला गेेट करनाल और बिचौलिया महिला ममता पत्नी जगदीश निवासी जिला करनाल और हाल निवासी पानीपत शामिल थे।
चाय की दुकान पर दिखाई गई थी लड़की
चचेरे भाई सुरेंद्र ने बताया कि पानीपत आने पर उसे और राजेश को बिचौलिया महिला ने बस स्टैंड पर एक चाय की दुकान पर लड़की से मिलवाया था। वहीं पर उन्होंने लड़की पसंद कर हामी भरी थी। बिचौलिया महिला न तो अपने घर ले गई और न ही लड़की के घर। उधर, राजेश का कहना था कि वह बिचौलिया महिला को जानता नहीं था, बस शादी कराती है, इसकी जानकारी थी।
बिचौलिया महिला बोली: दूसरी लड़की दे दूंगी, परिजन बोले: हमें लड़की नहीं पैसे वापस चाहिए
पीड़ित के परिजनों ने बताया कि बिचौलिया महिला ने संपर्क करने पर कहा कि दूसरी लड़की दे देगी, लेकिन परिजनों ने कहा कि उनके पैसे वापस किए जाएं। जिसके बाद महिला उन्हें दिन भर चक्कर कटवाती रही, कभी बस स्टैंड तो कभी लघु सचिवालय में बुलाया, जब भी पीड़ित मौके पर पहुंचते तो वह नहीं मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें