फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यातायात पुलिस ने 100 से अधिक वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

विज्ञापन
वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाती पुलिस। पुलिस
विज्ञापन
पानीपत। यातायात पुलिस द्वारा जीटी रोड पर भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चलाया। रविवार को 100 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, इसके साथ ही वाहन चालकों को कोहरे के समय बरती जाने वाली सावधानी के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

यातायात थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि कोहरे में सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में यह रिफ्लेक्टर टेप अंधेरे या कोहरे में भी चमककर वाहन चालकों को सावधान करने का काम करेगी। यह कदम न केवल ट्रैफिक प्रबंधन को सुदृढ़ करेगा बल्कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस प्रयास भी है। रविवार को टोल प्लाजा पर 100 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए।
विज्ञापन



कोहरे के दौरान वाहन चालक यह बरतें सावधानी
-वाहनों के बीच उचित दूरी बनाए रखें

-गाड़ी चलाते समय इंडिकेटर को भी ऑन रखें ताकि दूसरे वाहन को भी आपके वाहन का पता चल सके

-कोहरे के दौरान यात्रा करते समय वाहन चालक लो-बीम हेड लाइट का इस्तेमाल करें, धुंध में हाई-बीम हेड लाइट कारगर नहीं होती है।

-विजिबिलिटी बेहद खराब होने की स्थिति में वाहन चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं

-धुंध के दौरान गाड़ियों की गति सीमा नियंत्रित रखें, मोबाइल फोन, म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें

-घना कोहरा होने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन को रोककर धुंध कम होने तक प्रतीक्षा करें

-बाहर की आवाज का ध्यान रखने के लिए वाहनों के शीशे थोड़ा नीचे रखें

-इमरजेंसी स्टाप होने पर, जहां तक संभव हो सड़क से नीचे वाहन को उतारें
-ओवरटेकिंग नहीं करने के अतिरिक्त लेन बदलने, फ्री-वे और व्यस्त सड़कों पर वाहन रोकने से बचें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें