फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: थड़े और छज्जे तोड़ने के विरोध में खुलकर उतरे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम की अतिक्रमण के खिलाफ चल रही थड़े और छज्जे तोड़ने की कार्रवाई के विरोध में व्यापारी खुलकर सामने आ गए हैं। संयुक्त व्यापार मंडल समिति ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय के नीचे पालिका बाजार में बैठक बुलाई है। जबकि व्यापारियों का दूसरा संगठन संयुक्त व्यापार मंडल इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

नगर निगम ने पिछले दिनों इंसार बाजार में दुकानों के बाहर बनाए थड़े और छज्जे तोड़ना शुरू किए थे। दुकानों ने बाद में पांच दिन का समय मांगा थ्का। दुकानदारों ने इसके बाद थड़े और छज्जे खुद हटाना शुरू कर दिए थे। संयुक्त व्यापार मंडल के चेयरमैन अनिल मदान ने इसका समर्थन किया था। नगर निगम ने इंसार बाजार के साथ शहर के दूसरे बाजारों में कार्रवाई तेज कर दी थी। इस बीच संयुक्त व्यापार मंडल समिति व्यापारियों के समर्थन में आगे आई थी। समिति ने दो दिन पहले चौड़ा बाजार में बैठक की थी। व्यापारियों ने निगम अधिकारियों को छोटे दुकानदारों को थड़ों पर सामान रखने की छूट देने की मांग की थी। ऐसा न होने पर दुकान बंद करने का फैसला लिया था।
दुकानदार निशांत सोनी ने बताया कि संयुक्त व्यापार मंडल समिति ने सोमवार को पालिका बाजार में व्यापारी एकता बैठक बुलाई है। इसमें संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान व सदस्यों को भी बुलाया है। इसमें व्यापारियाें की समस्या रखी जाएगी। वहीं सुरेश बवेजा ने बताया कि दुकानदार पूरा दिन काम कर दो समय की रोटी कमा पाता है। नगर निगम की कार्रवाई से दुकानदारों को काम छूट गया है। वे अपने परिवार को भी संभाल नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें