समालखा। भूसे और उपले से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पानीपत से दिल्ली की तरफ जा रहा चालक झट्टीपुर गांव के पास संतुलन बिगड़ने से अचानक पलट गया। घटना सुबह करीब साढे पांच बजे की है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर का अगला टायर फट गया था।
पीछे से तेज रफ्तार आ रहे एक कैंटर ने ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे भूसा और उपले सड़क पर बिखर गए। घटना में ट्रैक्टर चालक व कैंटर चालक दोनों बाल-बाल बच गए। दोनों को हल्की चोटें आई है।सड़क हादसे के दौरान भूसा ओर उपले सड़क पर बिखरने से करीब आधा घंटा तक रोड पर जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा मशीन के सहयोग से दोनों वाहनों को सड़क किनारे खड़ा किया गया। संवाद