फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से लाखों का सामान ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चोरों ने नारायण पार्क के पास एक मकान से 17 हजार रुपये और लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। उधर, बिशन स्वरूप कॉलोनी में एक मेडिकल स्टोर से हजारों रुपये की दवाई चोरी हो गई। दोनों ही मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

नारायण पार्क निवासी सुरेश गोयल ने बताया कि वह 15 मार्च की रात घर पर सो रहा था। सुबह उठकर देखा तो मकान का दरवाजा खुला हुआ था। घर से दो एप्पल कंपनी के लैपटॉप, दो मोबाइल, एक टोमी कंपनी की घड़ी, 17 हजार रुपये, एक ब्लैंक चेक, तीन एटीएम कार्ड समेत कई सामान चोरी मिले। इसके बाद उन्होंने आसपड़ोस के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर छह निवासी बाबूराम ने बताया कि उसकी बिशन स्वरूप कॉलोनी में भगवती मेडिकल के नाम से स्टोर है। पीड़ित ने बताया कि वह 14 मार्च को दुकान बंद कर घर गया था। वह 15 मार्च को दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था। अंदर से दवाइयों की छह पेेटिया चोरी मिली। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें एक युवक दुकान में चोरी करता नजर आया। शहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

खलीला और झट्टीपुर के आठ ट्यूबवेलों से सामान चोरी
समालखा। चोरों ने एक साथ गांव खलीला तथा झट्टीपुर में आठ ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए वहां से बिजली की तार, स्टार्टर व अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित किसानों ने पुलिस को शिकायत देकर जांच की मांग की है। शिकायत में सतीश निवासी मनाना ने बताया कि उनका खेत गांव खलीला के पास हैं। बीती रात को चोरों ने खेत के ट्यूबवेल से एक स्टार्टर, तार, ग्रिप, पंखा, ड्रम व एक हुक्का चोरी कर लिया। इसके अलावा साथ लगते ओमप्रकाश, सुभाष, महाबीर व जितेंद्र के ट्यूबवेलों से भी चोरों ने स्टार्टर, तार व ग्रिप चोरी कर लिए। इसके अतिरिक्त चोरों ने गांव झट्टीपुर के किसान लाभसिंह के खेत से स्टार्टर, तार चोरी कर लिए। राकेश, विकास गांव मच्छरौली के खेत से भी तार व स्टार्टर चोरी हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें