फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज-कल एचटेट, एक घंटा पहले एंट्री होगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 18 और 19 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के आयोजन को लेकर बोर्ड की तैयारियां पूरी हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा आरंभ होने से 2 घंटे 10 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि केंद्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, आइरिस, बायोमैट्रिक डाटा कैप्चरिंग इत्यादि अनिवार्य औपचारिकताएं समय से पूरी हो सकें।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर व वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था रहेगी। शिक्षा अधिकारियों ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा एचटेट 2021 के नकल रहित निर्बाध संचालन के लिए ड्यूटी देने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी व निष्ठा से परीक्षा ड्यूटी देनें का आह्वान किया है।
बाई आंख की स्क्रीनिंग होगी
परीक्षा आरंभ होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी को किसी भी अवस्था में केंद्र परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। बायोमैट्रिक डाटा कैप्चरिंग के माध्यम से सभी अभ्यर्थियों की बाई आंख की स्क्रीनिंग की जाएगी। किसी अभ्यर्थी की बाई आंख नहीं है तो दाई आंख की स्क्रीनिंग की जाएगी। नेत्रहीन अभ्यर्थी जिनकी दोनों आंखें नहीं है, उस अवस्था में अभ्यर्थी के बायें हाथ के अंगूठे का निशान लिया जाएगा।
विज्ञापन

दिव्यांगों को 50 मिनट अतिरिक्त समय
यदि परीक्षा केंद्र पर कोई दिव्यांग अभ्यर्थी आता है तो उसकी अशक्त्ता के आधार पर यदि परीक्षा केंद्र प्रथम एवं द्वितीय तल पर है तो उसकी भूतल पर बैठने एवं परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार के सबसे निकटतम कक्ष में परीक्षा देने अनुमति देते हुए एक अतिरिक्त पर्यवेक्षक की नियुक्ति भी की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर यदि नेत्रहीन अशक्त अभ्यर्थी जो अपने हाथ से लिखने में असमर्थ हो परीक्षा दे रहा हो तथा उसे 50 मिनट अतिरिक्त समय दिया गया हो। ऐसे अभ्यर्थी की ओएमआर शीट्स नेत्रहीन के लिए निर्धारित लिफाफे में डालकर सील करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी को दुर्घटना होने पर लेखक की मांग के लिए बोर्ड कार्यालय से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें